Movie prime

अंतरिक्ष में गये भारतीय शुभांशु ने किए मांसपेशियों पर प्रयोग, प्रयोग देंगे भविष्य को आकार, मिशन अब अंतिम चरण में

 

RNE Network.

अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन ( आइएसएस ) में मौजूद भारतीय गगनयात्री शुभांशु शुक्ला ने वहां रहते हुए कई अहम वैज्ञानिक प्रयोग किये है, जो अंतरिक्ष अन्वेषण व पृथ्वी पर जीवन, दोनों के लिए उपयोगी साबित हो सकते है।
 

शुक्ला इस समय एक्सीओम - 4 मिशन पर है। उनके 14 दिवसीय मिशन का आधे से ज्यादा हिस्सा पूरा हो चुका है। 
 

शुभांशु अपने प्रयोगों का दस्तावेजीकरण कर रहे है। शुक्ला ने अपने पहले प्रयोग में सूक्ष्म गुरुत्वाकर्षण में मांसपेशियों के क्षरण ( मायोजेनेसिस ) पर अध्ययन किया। स्प्राउट्स प्रोजेक्ट के तहत उन्होंने अंतरिक्ष मे फसल के बीजों की सिंचाई व अंकुरण पर प्रयोग किये। सूक्ष्म शैवाल ( माइक्रोएलगी ) के नमूनों पर प्रयोग किये। यह भविष्य के मिशनों में भोजन, ऑक्सीजन और जैव इंधन के सोर्स बन सकते है।