Movie prime

भारत-ब्रिटेन शैक्षणिक सहयोग को नई रफ्तार, फिल्म मेकिंग, डिजाइन, फैशन में भी मिलेगा सहयोग

 

RNE Network.

भारत और ब्रिटेन के बीच शैक्षणिक सहयोग एक नए चरण में प्रवेश करने जा रहा है, जहां 9 ब्रिटिश विश्वविद्यालय भारत मे अपने कैम्पस डालने की तैयारी कर रहे है।
 

ब्रिटिश काउंसिल की प्रतिनिधि एलिसन बैरेट ने यह जानकारी देते हुए बताया है कि भविष्य में और भी यूनिवर्सिटी भारत आएंगी। यह पहल उच्च शिक्षा , प्रतिभा विकास और क्रिएटिव इंडस्ट्री में दीर्घकालिक साझेदारी को मजबूत करेगी। इससे छात्रों, विचारों और विशेषज्ञताओं का दो तरफ़ा आदान प्रदान होगा। शिक्षा ही नहीं फिल्ममेकिंग, डिजाइन, फैशन व पॉडकास्टिंग जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ेगा।
 

कई तरह के प्रोग्राम भी:
 

यह साझेदारियां जॉइंट मास्टर और अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम्स से लेकर इंटर्नशिप तक कई रूपों में होंगी, जिससे ब्रिटिश छात्रों को भारत की तेजी से बढ़ती क्रिएटिव इंडस्ट्री में व्यावहारिक अनुभव मिलेगा। छात्रों की आवाजाही केंद्र में होगी।

FROM AROUND THE WEB