RudraNewsExpress_Logo

हवाई सेवा : इंडिगो ने शिशु टिकट से एक्स्ट्रा बैगेज चार्ज बढ़ाया, शिशु यात्रा शुल्क में एक हजार रुपये की वृद्धि हुई

 

 

 

RNE, NETWORK.
 

देश की सबसे बड़ी हवाई सेवा कम्पनी इंडिगों ने हवाई यात्रा को महंगा कर दिया है। इंडिगों ने अनेक सेवाओं के शुल्क में बड़ी बढ़ोतरी की है जिससे हवाई यात्रियों पर बड़ा आर्थिक भार पड़ेगा। 
 

इंडिगों एयरलाइन ने यात्रियों को बड़ा झटका दिया है। एयरलाइन ने शिशु टिकट से लेकर प्रायोरिटी चेक - इन व बोर्डिंग और अतिरिक्त सामान जैसी सेवाओं के चार्ज में बढ़ोतरी की है। इससे अब हवाई यात्रा महंगी हुई है। 
 

यह बदलाव किया है इंडिगो एयरलाइन में :
 

  • शिशु यात्रा शुल्क 2000 रुपये से बढ़ाकर 3000 रुपये किया है। यह वृद्धि 2 वर्ष से कम आयु के शिशुओं पर लागू होती है।
  • बिना वयस्क के यात्रा करने वाले नाबालिगों के लिए शुल्क में 999 रुपये की वृद्धि की है। इसके लिए 5999 का भुगतान करना होगा।
  • अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर शुल्क 12999 होगा।
  • अतिरिक्त सामान ले जाने पर 700 की जगह 800 रुपये प्रति किलोग्राम शुल्क लगेगा। 
  • प्रायोरिटी चेक - इन और बोर्डिंग शुल्क 450 रुपये से बढ़ाकर 650 रुपये कर दिया गया है।
  • यात्रा प्रमाण पत्र 200 रुपये बढ़ाकर 300 रुपये किया गया है।

FROM AROUND THE WEB