वैष्णों देवी यात्रा करने वालों का बीमा कवर 10 लाख हुआ
Feb 9, 2026, 09:05 IST
RNE Network.
दुर्गम वैष्णों देवी धाम की यात्रा करने वाले भक्त यात्रियों के बीमा कवर को सरकार ने बढ़ाकर दुगुना कर दिया है। इस दुर्गम यात्रा पर देश भर से अनेक भक्त आते है और माता के दरबार में धोक लगाते है।
श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने यात्रा करने आने वाले श्रद्धालुओं का बीमा कवर 5 लाख से बढाकर 10 लाख करने की मंजूरी दे दी है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। साथ ही श्रद्धालुओं के लिए धार्मिक सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने पर जोर दिया गया है।

