ipl match : आईपीएल इतिहास के दो सबसे महंगे कप्तानों की टीम आमने-सामने
आईपीएल-19 में रविवार शाम 7.30 बजे पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपरजायंट्स न्यू पीसीए स्टेडियम मुल्लांपुर में आमने-सामने होंगे। पंजाब ने अभी तक एक भी मैच नहीं गंवाया है, पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है। लखनऊ 5 में से सिर्फ 2 मुकाबले जीतकर 7वें नंबर पर है। फैंस इस मैच को 'प्राइस टैग वॉर' के रूप में भी देख रहे हैं, क्योंकि आमने-सामने हैं 2025 की मेगा ऑक्शन में रिकॉर्ड प्राइस पर साइन किए गए दो कप्तान। पंजाब के कैप्टन श्रेयस अय्यर को 26.75 करोड़ तो लखनऊ के कैप्टन ऋषभ पंत को 27 करोड़ रुपए में साइन किया गया है। पंजाब किंग्स की ओर से लगाई गई अभी तक की सबसे बड़ी बोली है। वहीं, पंत की साइनिंग अमाउंट आईपीएल की सबसे बड़ी बोली है।
आईपीएल हिस्ट्री में सबसे महंगे
ऋषभ पंत
27 करोड़ लखनऊ (2025)
श्रेयस अय्यर 26.75 करोड़
एक्सीडेंट के बाद मुल्लांपुर में ही वापसी की थी पंत ने...
देहरादून में हुए कार एक्सीडेंट के बाद लंबे समय तक ऋषभ पंत को मैदान से दूर रहना पड़ा। 453 दिन तक क्रिकेट न खेल पाने के बाद उन्होंने आईपीएल-17 में 23 मार्च 2024 को मुल्लांपुर में क्रिकेट के मैदान पर वापसी की थी। तब वह दिल्ली की ओर से खेल रहे थे। पंजाब के मैदान पर फैंस ने पंत का एक फाइटर की तरह स्वागत किया था।

