Israel_US Attack on Iran: अमेरिका इजराइल का ईरान के कई शहरों पर संयुक्त हमला
RNE World.
इजराइल ने ईरान पर हमला कर दिया है। तेहरान में कई जगहों पर बम के धमाके सुने गए। बम धमाकों के बाद धुएं का गुबार दिखाई दिया। इजराइल रक्षा मंत्री ने पूरे देश में आपातकाल की घोषणा की है।

पिछले कुछ दिनों की अराजकता के बाद, शनिवार सुबह इजरायल ने आखिरकार ईरान पर हमला कर दिया। सुरक्षा के मद्देनजर, इजरायली रक्षा मंत्री ने इजरायल में आपातकाल घोषित कर दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस हमले को इजरायल और अमेरिका का संयुक्त अभियान बताया जा रहा है। इजरायली रक्षा बल ने इस हमले को "पूर्वव्यापी हमला" करार दिया है। फिलहाल, इजरायल जाने वाली सभी उड़ानों का मार्ग बदल दिया गया है और इजरायल के बेन गुरियन हवाई अड्डे को दो दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। भारत ने ईरान में रहने वाले भारतीयों के लिए दिशानिर्देश भी जारी किए हैं।
पाकिस्तान-अफगानिस्तान में युद्ध का ऐलान :
गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले पाकिस्तान और अफगानिस्तान में जंग का ऐलान हो चुका है। पाकिस्तान की तरफ से काबुल और कंधार पर बमबारी की गई। पाकिस्तान ने ऑपरेशन 'गजब-लिल-हक' में 133 की मौत का दावा किया है। वहीं अफगानिस्तान ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है।

अफगान सैनिकों ने सीमा पर हमले तेज कर दिए हैं। इस बीच, तालिबानी अधिकारियों के मुताबिक पूर्वी और दक्षिणपूर्वी सीमावर्ती क्षेत्रों में पाकिस्तानी चौकियों पर जवाबी हमले किए गए हैं, जिसमें दावा किया गया है कि पाकिस्तान की 19 सीमा चौकियों को नष्ट कर दिया है और कई पाकिस्तानी सैनिकों को पकड़ लिया गया है। तालिबान ने साथ ही 50 से अधिक पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने का भी दावा किया है।
दूसरी ओर, पाकिस्तान का कहना है कि उसने अफगान तालिबान की 27 सीमा चौकियों को नष्ट कर दिया है और तालिबान बलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। इससे पहले पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाज़ा आसिफ ने घोषणा करते हुए कहा था कि अब सब्र खत्म हुआ, अब खुला युद्ध होगा। दूसरी तरफ, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराकची ने कहा है कि ईरान पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच वार्ता कराने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि ईरान दोनों देशों के बीच संवाद को सुगम बनाने और आपसी समझ और सहयोग को मजबूत करने के लिए हर तरह की सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है।

