Movie prime

ITI Apprentice : देशभर की एक हजार आईटीआई होंगी आधुनिक सुविधाओं से लैस,  43.47 लाख अप्रेंटिस को मिलेगा प्रोत्साहन 

केंद्र सरकार की तरफ से युवाओं को तकनीकी आधारित शिक्षा को बढ़ाव देने के लिए देश की आईटीआई को अपग्रेड करने का निर्णय लिया है
 

केंद्र सरकार की तरफ से युवाओं को तकनीकी आधारित शिक्षा को बढ़ाव देने के लिए देश की आईटीआई को अपग्रेड करने का निर्णय लिया है। सरकार की तरफ से देशभर में संचालित एक हजार आइटीआई को अपग्रेड किया जाएगा और इसमें प्रशिक्षण लेने के लिए आधुनिक उपकरण उपलब्ध करवाए जाएंगे। इसके अलावा बदलते जमाने के साथ एआई की बढ़ रही डिमांड को देखते हुए उसके अनुरूप ही आईटीआई को अपग्रेड किया जाएगा।

केंद्र सरकार की इस योजना से विभिन्न राज्यों में बनाई गई आईटीआई को इस बजट का सीधा लाभ मिलने वाला है। सरकार की इस योजना की जानकारी वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में पेश आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 में दी गई। सरकार की इस योजना का ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के युवाओं को तकनीकी ज्ञान को बढ़ाने में मिलने वाला है। 

सरकार ने बनाई यह योजना

सरकार ने आने वाले समय में देशभर में संचालित 1,000 सरकारी आईटीआई को अपग्रेड करने की योजना बनाई है। इनमें 200 हब आईटीआई और 800 स्पोक आईटीआई होंगे। इन्हें स्मार्ट क्लासरूम, आधुनिक लैब और डिजिटल सामग्री से लैस किया जाएगा ताकि प्रशिक्षण की गुणवत्ता बेहतर हो और उद्योग की जरूरतों के अनुरूप कोर्स तैयार किए जा सकें।

सर्वेक्षण में बताया गया कि उद्योग को सीधे प्रशिक्षण और पाठ्यक्रमों से जोड़ा जा रहा है। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (पीएमकेवीवाई 4.0) के तहत डिजिटल तकनीक, ग्रीन एनर्जी, स्वास्थ्य सेवा, आधुनिक कृषि, वित्तीय सेवाएं और ई-कॉमर्स जैसे क्षेत्रों पर खास ध्यान दिया जा रहा है। रोजगार मेले और राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप मेले नियोक्ताओं और नौकरी चाहने वालों को जोड़ने का काम कर रहे हैं।

51,000 से ज्यादा प्रतिष्ठानों की भागीदारी

देश में राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप प्रोत्साहन योजना (पीएम-एनएपीएस) के तहत अब तक 43.47 लाख अप्रेंटिस 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में जुड़े हैं। इसमें 51,000 से ज्यादा प्रतिष्ठानों की भागीदारी रही है और महिला भागीदारी 20 प्रतिशत तक पहुंच गई है।

FROM AROUND THE WEB