Movie prime

Success Story : जींद की बेटी पूजा गोयत ने नेट जेआरएफ में किया देश में टाप

 

हरियाणा की जींद जिले की बेटी ने हाल ही में यूजीसी द्वारा जारी किए गए नेट जेआरएफ के परिणाम में देश में टाप किया है।जींद शहर के साथ लगते गांव झांझ की बेटी पूजा गोयत ने यूजीसी नेट जेआरएफ में पूरे देश में किया है। पूजा गोयत का अंग्रेजी विषय था। पूजा गोयत की इस उपलब्धि पर पूरे परिवार और गांव में खुशी की लहर है।

इस उपलब्धि का पूरा श्रेय पूजा ने अपने माता-पिता व गुरुजनों को दिया है। पूजा गोयत के पिता रकमपाल सिंह और ताऊ रघुबीर सिंह ने कहा कि बेटी की मेहनत ने पूरे देश में गांव व जिले का नाम रोशन किया और जुनून हो तो सफलता जरूर मिलती है। कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती। पूजा की मां है।

आज के समय में पूजा गोयत ने बता दिया कि सच्ची लगन, मेहनत राजेश देवी ने कहा कि इस उपलब्धि से हमारे ग्रामीण परिवेश से अन्य बेटियों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। शिक्षाविद् रुपेंद्र गोयत ने कहा कि आज के समय बेटियों ने शिक्षा के क्षेत्र में बहुत से बड़े बड़े मुकाम हासिल किए हैं।

गांव के सरपंच सुनील कुमार और पूर्व सरपंच सतीश गोयत ने कहा कि गांव की बेटी पूजा गोयत पर पूरे गांव को गर्व है। ग्रामीण प्रमेश, सुभाष, कप्तान, राजकुमार, कुलदीप, सुरेश, ईश्वर सिंह ने अपने बेटी की सफलता को गांव का गर्व बताया है।

FROM AROUND THE WEB