Movie prime

पाक जासूस युट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की न्यायिक हिरासत बढ़ी, कोर्ट ने 7 जुलाई तक न्यायिक हिरासत बढ़ाने का आदेश दिया

 

RNE Network.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में पकड़ी गई युट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की मुश्किलें कम नहीं हुई है। अदालत ने उनको किसी भी तरह की राहत न देते हुए उनकी न्यायिक हिरासत को बढ़ा दिया है।
 

पाक के लिए जासूसी के आरोप में पकड़ी गई युट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की न्यायिक हिरासत को कल कोर्ट ने बढ़ा दिया। ताकि उनसे पूरी पूछताछ हो सके। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये पेशी के दौरान हरियाणा के हिसार की अदालत ने उसे 7 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में रखने का आदेश दिया। ज्योति मल्होत्रा को 16 मई को गिरफ्तार किया गया था। उसे हिसार के राजगढ़ रोड जेल में रखा गया है।

FROM AROUND THE WEB