दक्षिण ध्रुव तक स्कीइंग कर पहुंची काम्या, विश्व की दूसरी सबसे कम उम्र की महिला बनी उपलब्धि पाने वाली
Dec 31, 2025, 09:13 IST
RNE Network.
भारत की 18 वर्षीय महिला ने भारत को गौरवांवित करने वाला वो काम किया है, जिससे हर भारतीय गौरवांवित है। उन्होंने बहुत कम उम्र में दक्षिण ध्रुव तक स्कीइंग कर पहुंचने का रिकॉर्ड बनाया है।

मुंबई की 18 वर्षीय काम्या दक्षिण ध्रुव तक स्कीइंग करने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय और विश्व की दूसरी सबसे कम उम्र की महिला बन गयी है। काम्या ने माइनस 30 डिग्री सेल्सियस की कठोर ठंड और तूफानी हवाओ का सामना करते हुए 89 डिग्री दक्षिण से 115 किमी की दूरी पैदल तय की।

