Movie prime

छात्रों को कानूनी लड़ाई के लिए कपिल सिब्बल देंगे 1 करोड़ की आर्थिक मदद

 

RNE, NETWORK.

देश के बड़े वकील व राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन को अपनी पूरी मदद दी थी और समर्थन भी किया था। वे छात्रों के समर्थन में संसद व बाहर भी बोले और खुलकर इसे शिक्षा के लिए जरूरी आंदोलन बताया था। छात्रों के साथ उन्होंने भी उस समय केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की थी।

20 जुलाई को छात्रों ने जंतर मंतर से संसद तक मार्च किया था। अनेक राज्यों में इस आंदोलन को लेकर प्रदर्शन हुए। छात्र व पुलिस बल के बीच टकराहट भी हुई। उस दौरान पुलिस ने अनेक छात्रों के खिलाफ देश में कई जगह मुकदमें भी दर्ज किए हैं। जबकि छात्रों का जब केंद्रीय मंत्री जे पी नड्डा व जितेंद्र सिंह से समझौता हुआ तो उसमें यह भी तय हुआ था कि देश में कहीं भी इस आंदोलन को लेकर छात्रों पर यदि मुकदमें दर्ज हुए हैं, तो उनको वापस लिया जायेगा।

मगर कई जगह मुकदमें वापस नहीं लिए गए। तब कॉकरोच जनता पार्टी ने फिर से आंदोलन की धमकी दी। तब बिहार सरकार ने मुकदमें वापस लेने के आदेश जारी किए। अब भी कुछ राज्यों में मुकदमें वापस नहीं लिए गए हैं।

इस स्थिति को देखते हुए वरिष्ठ वकील व सांसद कपिल सिब्बल छात्र नेताओं के साथ सामने आए। उन्होंने मीडिया के सामने घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि कानूनी लड़ाई लड़ने के लिए वे छात्रों को अपनी तरफ से 1 करोड़ की मदद करेंगे।

FROM AROUND THE WEB