Movie prime

अमेरिका में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में खालिस्तानी झंडा लहराने से हंगामा

 

RNE Network.

पॉपुलर पंजाबी सिंगर व बॉलीवुड में भी सक्रिय दिलजीत दोसांझ एक बार फिर परेशानी में आ गए हैं। अभिनेता, पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ फिर से खालिस्तान समर्थक प्रदर्शनकारियों के निशाने पर आ गए हैं।
 

दिलजीत इन दिनों अमेरिका की यात्रा पर है, जहां उनके कई शो हो रहे हैं। अमेरिका के सेन फ्रांसिस्को में आयोजित उनके कॉन्सर्ट में स्टेज पर खालिस्तानी झंडा लहराया गया। दिलजीत स्टेज पर डांस कर रहे थे तभी एक शख्स झंडा लेकर पहुंच गया। उसे देखकर दिलजीत रुके। इसके बाद उसे स्टेज से हटाया गया।

FROM AROUND THE WEB