RudraNewsExpress_Logo

Kolkata Durga Puja Stampede : चोरबागान पंडाल का हिस्सा गिरा, अफरा-तफरी, भगदड़ में 20 की मौत, 40 घायल

 

 

 

Rudra News Express Kolkata. 

 

पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा के परवान चढ़े उल्लास को एक दर्दनाक हादसे ने मातम में बदल दिया। यहाँ चोरबागान पंडाल का एक हिस्सा गिर जाने के बाद अफरा-तफरी मच गई।

K

कुछ लोग दब गए और कई भगदड़ में कुचल गाये। अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक लगभग 20 लोगों मौत हो गई और 40 से अधिक घायल है।

K

घायलों को अलग-अलग हॉस्पिटलों में भर्ती करवाया गया। मृतकों और घायलों में बड़ी संख्या महिलाओं और बच्चों की है। 

 

शुभेन्दु हॉस्पिटल पहुंचे, पीएम ने दुख जताया, शाह ने कार्यक्रम टाले : 

 

हादसे की खबर मिलते ही पश्चिम बंगाल के CM शुभेंदु अधिकारी ने जहां त्वरित राहत मुहैया करवाने का आदेश दिया वहीं खुद भी अस्पताल पहुंचे और इलाज के इंतजाम देखे।

S

कहा-घायलों की देखरेख में किसी तरह की कोताही नहीं बरती जाए, गौरतलब है कि इस पंडाल का उद्घाटन खुद सीएम ने ही किया था। N

 

दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता हादसे पर दुख जताया है। पीएम मोदी ने घोषणा की है कि जान गंवाने वालों के परिजनों को पीएम राहत कोष से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे।

Am

देश के गृह मंत्री अमित शाह भी शनिवार शाम को कोलकाता पहुंचे। उन्हें वहाँ पहुंचते ही हादसे की जानकारी मिली। ऐसे में शाह ने कई कार्यक्रम टाल दिए। बोले-दुर्गा मां से घायलों के तुरंत ठीक होने की प्रार्थन करूंगा। 

P

बारिश से बचने के लिए शुरू हुई थी धक्का-मुक्की : 

गौरतलब है कि शनिवार शाम को कोलकाता के कई हिस्सों में थोड़ी बारिश हुई। बारिश से बचने के लिए लोगों में धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इसी वजह से यह हादसा हुआ। फिलहाल, कई लोगों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

FROM AROUND THE WEB