Movie prime

अमरनाथ में भूस्खलन, राजस्थान की महिला मृत, 3 श्रद्धालु घायल, सैकड़ों यात्री फंसे, यात्रा को रोका

 

RNE Network.

जम्मू कश्मीर में लगातार हो रही बारिश और भूस्खलन के बाद गुरुवार को अमरनाथ यात्रा रोक दी गयी। गंदेरबल जिले में बालटाल मार्ग पर रायलपथरी के निकट हुए भूस्खलन में राजस्थान की महिला श्रद्धालु की मौत हो गई। 
 

मृतक महिला श्रद्धालु सोना बाई 55 साल की थी और जोधपुर की रहने वाली थी। हादसे में 3 यात्री घायल हो गए। इसमें बालटाल और पहलगाम के आधार शिविरों से यात्रा रोक दी। भूस्खलन के बाद यात्रा मार्ग पर सैकड़ो लोग फंस गए है। रायलपथरी व बारमर्ग के बीच भूस्खलन में फंसे 500 से अधिक तीर्थयात्रियों को सेना ने निकाला और सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।