Movie prime

कल से शुरू हो रही है पुरी में भगवान जगन्नाथ की यात्रा, देश विदेश से आएंगे लाखों श्रद्धालु, 10 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

 

RNE Network.

ओडिसा के पुरी में 27 जून यानी कल से आस्था का सैलाब उमड़ेगा। पुरी में कल भगवान जगन्नाथ की वार्षिक रथ यात्रा निकाली जायेगी। इसमें देश विदेश से लाखों श्रद्धालु भाग लेने आयेंगे।
 

आयोजन के लिए 10 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए है। पुलिस ने बताया कि शहर के विभिन्न इलाकों में निगरानी के लिए 250 से अधिक आर्टिफिशियल इंटलीजेंस ( एआइ ) युक्त कैमरे लगाए गये है। समुद्री तट की सुरक्षा के लिए नोसेना को भी तैनात किया गया है। श्रद्धालु भगवन बलभद्र, देवी सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए जुटते है। जो वर्ष में केवल एक बार मंदिर से बाहर आते है।

यात्रा 27 जून से शुरू होगी और 8 जुलाई को समाप्त होगी। जब भगवान वापस मुख्य मंदिर में लौटेंगे। पूरे आयोजन में 15 लाख श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है।

FROM AROUND THE WEB