लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे देश के नए सेना प्रमुख, 30 जून को संभालेंगे पदभार
Jun 14, 2026, 08:47 IST
RNE Network.
केंद्र सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को अगला सेना प्रमुख नियुक्त किया है। वे 30 जून को यह पद संभालेंगे। लेफ्टिनेंट जनरल सेठ का कार्यकाल 31 अगस्त 2028 तक रहेगा।
लेफ्टिनेंट जनरल सेठ ने कई अहम स्टाफ और रणनीतिक पदों पर काम किया है। जिसमें जम्मू - कश्मीर में एक इंडिपेंडेंट आर्मड ब्रिगेड के ब्रिगेड मेजर, अंगोला में यूनाइटेड नेशंस मिशन के साथ ऑपरेशंस ऑफिसर, आर्मी हेडक्वाटर में असिस्टेंट मिलेट्री सेक्रेटरी, हेडक्वाटर्स साऊथ वेस्टर्न्स कमांड में ब्रिगेडियर जनरल स्टाफ ऑपरेशंस और डायरेक्टर जनरल के पद शामिल हैं। उन्हें इसी साल एक अप्रैल को वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ नियुक्त किया गया था।

