RudraNewsExpress_Logo

Medicine Restricted : 4 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए क्लोरफेनिरामाइन मैलेट और फिनाइलएफ्रिन हाइड्रोक्लोराइड वाले कॉम्बिनेशन पर प्रतिबंध

Medicine Restricted : 4 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए क्लोरफेनिरामाइन मैलेट और फिनाइलएफ्रिन हाइड्रोक्लोराइड वाले कॉम्बिनेशन पर प्रतिबंध
 

Rudra News Express New Delhi. 

सरकार ने आज चार वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए क्लोरफेनिरामाइन मैलेट और फिनाइलएफ्रिन हाइड्रोक्लोराइड वाले सभी फिक्स्ड डोज कॉम्बिनेशन के निर्माण, बिक्री और वितरण पर प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक अधिसूचना जारी कर इन दवाओं पर स्पष्ट चेतावनी देना अनिवार्य किया है कि चार वर्ष से कम उम्र के बच्चों को ये दवाएं नहीं दी जानी चाहिए। यह कदम छोटे बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।

सरकार ने निर्माताओं को निर्देश दिया है कि इन दवाओं के लेबल, पैकेज में दिए गए निर्देशों और प्रचार सामग्री पर स्पष्ट रूप से चेतावनी लिखी जाए। सरकार ने कहा है कि ऐसे दवाओं के इस्तेमाल से चार वर्ष से कम उम्र के बच्चों को जोखिम हो सकता है और इनके सुरक्षित विकल्प उपलब्ध हैं।

इस वर्ष जून में भी स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने देशभर में लोगों के इस्तेमाल के लिए 16 फिक्स्ड डोज कॉम्बिनेशन दवाओं के निर्माण, बिक्री और वितरण पर रोक लगाई थी। यह निर्णय विशेषज्ञ समिति और औषधि तकनीकी सलाहकार बोर्ड की सिफारिशों के बाद लिया गया है।

FROM AROUND THE WEB