Movie prime

NEET परीक्षा को लेकर आया अपडेट, मंत्री बोले अब होगी आनलाइन परीक्षा 

NEET परीक्षा के लीक होने के बाद केंद्र सरकार की तरफ से परीक्षा के नियमों में बड़ा बदलाव कर दिया है
 

NEET परीक्षा के लीक होने के बाद केंद्र सरकार की तरफ से परीक्षा के नियमों में बड़ा बदलाव कर दिया है। अब नीट की परीक्षा का आयोजन हर साल आनलाइन किया जाएगा, ताकि लीक होने की समस्या से बचाया जा सके। पिछले दिनों लीक हुई नीट परीक्षा 2026 के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का बयान सामने आया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि NEET UG परीक्षा को लेकर स्टूडेंट्स के लिए कई बड़ी घोषणाएं की।

हालांकि हाल में लीक होने के बाद रद की गई नीट की परीक्षा का आयोजन आफलाइन ही किया जाएगा और पहले की तरह ही परीक्षा ली जाएगी। इसके लिए देशभर के अलग-अलग केंद्रों पर NEET-UG 2026 की परीक्षा 21 जून को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में लगभग 22 लाख के करीब विद्यार्थी परीक्षा देने वाले है। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि अगले साल से नीट की परीक्षा का आयोजन आनलाइन माध्यम से किया जाएगा, ताकि गड़बड़ी की संभावनाएं काफी हद तक कम हो सके।

आपको बता दे कि पिछले दिनों नीट 2026 की परीक्षा का आयोजन किया गया था, लेकिन बाद में पता चला कि नीट परीक्षा का पेपर एक मई को ही लीक हो गया था। इस पेपर को टेलीग्राम के माध्यम से परीक्षार्थियों तक पहुंचाया गया था। पेपर लीक के आरोप लगने के बाद जांच की गई तो वह सही मिले और केंद्र सरकार की तरफ से पेपर को रद करके दोबार से लेने के आदेश दिए थे।

अब इस मामले की सीबीआई द्वारा जांच की गई है। जहां पर हरियाणा के गुरुग्राम व राजस्थान से कई लोगों को गिरफ्तार किया है और उनसे पूछताछ की जा रही है, ताकि पेपर लीक करने वाले गिरोह की जड़ों को उखाड़ा जा सके। 

FROM AROUND THE WEB