Movie prime

मोदी सरकार ने नए फोर लेन नेशनल हाईवे को दी मंजूरी,  1,853 करोड़ रुपये होंगे खर्च 

परमकुडी-रामनाथपुरम नेशनल हाईवे को मंजूरी दी
 

मोदी सरकार की कैबिनेट की बैठक एक जुलाई को दिल्ली में हुई। कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। इसमें मुख्य फैसला चार लेन नेशनल हाइवे की मंजूरी दी है। इस नेशनल हाईवे के निर्माण पर 1,853 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इस नेशनल हाईवे की अहम बात यह है कि इसमें काफी हिस्सा समुंद्र के अंदर से बनाया जाएगा। समुंद्र के रास्ते देश का काफी हिस्सा दूसरे नेशनल हाईवे से जुड़ जाएगा।

केंद्र सरकार ने फोर  लेन परमकुडी-रामनाथपुरम नेशनल हाईवे को मंजूरी दी है। फोर लेन परमकुडी-रामनाथपुरम खंड की लंबाई 46.7 किमी की होगी। यह नेशनल हाईवे बनने के बाद मदुराई से पंबन ब्रिज तक पहुंचना लोगों के लिए आसान हो जाएगा। इसके साथ ही पंबन ब्रिज से धनुषकोढ़ी तक की सड़क के विनिर्माण के लिए डीपीआर तैयार करने की जा रही है। इसके बाद इसका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।  

आधा हिस्सा बना हुआ फोर लेन 

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि मदुरई से लेकर परमाकुडी तक पहले से ही फोर लेन नेशनल हाईवे बना हुआ है। इसके कारण काफी हिस्सा कटा हुआ था। मंगलवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में परमाकुडी से आगे रामनाथपुर तक चार लेन का प्रस्ताव रखा गया था। इसको केंद्र सरकार द्वारा मंजूरी दे दी है। इसके बाद धनुषकोडी तक समुंद्र का हिस्सा डीपीआर के तहत तैयार किया जा रहा है।

डीपीआर तैयार किया जा रहा है। यह तमिलनाडू के तटीय क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से लंबित मांग थी। यह रास्ता बनने के बाद तटीय क्षेत्र के लोगों को आवागमन आसान हो जाएगा और लोगों के बेहतर परिवहन व्यवस्था मिल सकेगी। केंद्र सरकार द्वारा इस बैठक में कई दूसरे महत्वपूर्ण फैसल लिए गए। इसमें रोजगार का मुद्दा भी अहम रहा।