New MSP Price : मोदी सरकार ने देश के किसानों को दिया तोहफा, नया समर्थन मूल्य लागत पर 50% मुनाफे के आधार पर किया तय
मोदी सरकार की तरफ से देश के करोड़ों किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। जहां पर किसानों के लिए दो करोड़ 60 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यखता में हुई कैबिनेट की बैठक में खरीफ फसल पर मिलने वाले न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को मंजूरी दी है।
नया समर्थन मूल्य लागत पर 50% मुनाफे के आधार पर तय किया गया है। अनुमानित रूप से वित्त वर्ष 2026-27 के लिए किसानों को 2.60 लाख करोड़ रुपए का भुगतान होगा।
कैबिनेट बैठक में गुजरात में सरखेज (अहमदाबाद) व धौलेरा के बीच 134 किमी के सेमी हाईस्पीड डबल लाइन परियोजना को भी मंजूरी दी गई। धोलेरा में सेमीकंडक्टर हब विकसित किया जा रहा है। इसके लिए सरकार ने 20,667 करोड़ रुपए मंजूर किए है।
नई ट्रेन विकसित की जाएगी जो 220 किमी स्पीड से दौड़ेगी। कोल गैसिफिकेशन व नागपुर एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय स्तर का दर्जा देने के भी निर्णय हुए। बैठक में पश्चिम एशिया संकट के बीच ईंधन बचत पर चर्चा हुई। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट निर्णयों की जानकारी दी।
कोयले से गैस की तैयारी में तेजी
देश में ईंधन संकट को देखते हुए कैबिनेट ने कोयले से गैस बनाने के लिए 37,500 करोड़ की योजना को मंजूरी दी है। इसके तहत कुल 25 प्लांट लगेंगे जो कोयले से सीएनजी बनाएंगे जो बाद में बिजली, रसायन, उर्वरक व अन्य कार्यों में प्रयुक्त हो सकती है। इसके चार प्लांट का काम शुरू हो गया है।

