RudraNewsExpress_Logo

Ayodhya Dhwaj:  मोदी ने विवाह पंचमी के अभिजीत मुहुर्त पर अयोध्या राम मंदिर के शिखर पर ध्वज फहराया 

 

RNE Ayodhya.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रीराम मंदिर के शिखर पर केसरिया रंग की ध्वजा को फहराया। ध्वजारोहण का कार्यक्रम विवाह पंचमी के अभिजीत मुहुर्त पर संपंन्न हुआ। धर्म, त्याग और साहस के प्रतीक इस केसरिया ध्वज में तीन मुख्य प्रतीक ॐ, सूर्य और कोविदार वृक्ष अंकित हैं। 'ऊं' परमात्मा का प्रथम नामाक्षर है।

विडियो देखने के लिए फोटो पर क्लिक करें :

सूर्य भगवान राम के सूर्यवंशी वंश होने का प्रतीक है। वहीं कोविदार वृक्ष अयोध्या के राजवंश की सत्ता का चिह्न रहा है। इस धर्म ध्वजा की ऊंचाई 191 फीट और वजन 2.5 किलो है। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह पवित्र केसरिया ध्वज भारतीय सभ्यता के पुनर्जागरण का प्रतीक है।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि अयोध्या नगरी विकास की नई गाथा लिख रही है उन्होंने कहा कि अयोध्या आज विकास और अध्यात्म के संगम का मॉडल है।  भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से यहां 45 करोड़ श्रद्धालु आ चुके हैं।

FROM AROUND THE WEB