Movie prime

Mohan Bhagwat Statement : 75 के बाद दूसरों को मौका मिले, क्या खुद भागवत भी पद छोड़ेंगे!

 

RNE New Delhi.
 

"क्या मोदी दो महीनों बाद प्नधानमंत्री पद से रिटायरमेंट लेंगे?" यह सवाल एक बार फिर देशभर में चर्चा का विषय बन गया है। फिलहाल चर्चा गरमाने की वजह है संघ प्रमुख मोहन भागवत का एक बयान। भागवत ने एक कार्यक्रम में कहा, आपको 75 साल पूरे होने पर शॉल ओढ़ाई जाती है तो इसका मतलब होता है कि हमारी उम्र हो चुकी है, अब थोड़ा किनारे हो जाना चाहिए। इस उम्र के बाद दूसरों को भी अवसर देना चाहिए।
 

हालांकि भागवत ने इस बयान के दौरान कहीं भी मोदी सहित किसी व्यक्ति विशेष का नाम नहीं लिया लेकिन इसे मोदी ही नहीं खुद भागवत का अपने प्रति भी संकेत बताया जा रहा है। दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सितंबर में 75 वर्ष के हो रहे हैं। सरकार में 75 के बाद मंत्री नहीं रखने, 75 से अधिक वालों को टिकट नहीं देने का निर्णय भाजपा ने लिए था। इसी के चलते लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी आदि नेताओं को टिकट नहीं दिया गया था। ऐसे में अब यह सवाल उठ रहा है कि क्या मोदी 75 का होने के बाद पद छोड़ेंगे।
 

भागवत के बयान को खुद उनके कार्यकाल से भी जोड़कर देखा जा रहा है। बताया जाता है कि खुद मोहन भागवत दो महीनों बाद 75 के हो रहे हैं। ऐसे में क्या वे भी सरसंघचालक पद का त्याग करेंगे?
बनाया गया था। के लिए संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। 

 

चुनाव में केजरीवाल ने उठाया था मुद्दा : 
 

दरअसल लोकसभा चुनाव के दौरान भी यह मुद्दा उठा था। आप नेता केजरीवाल ने कहा था कि भाजपा ने 75 की उम्र के बाद टिकट-मंत्री पद नहीं देने के नियम बनाया है। ऐसे में मोदी एक साल बाद प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे। इस बयान का अमितशाह और जेपी नड्डा ने प्रतीकार भी किया था। अमित शाह बोले थे,  भाजपा के संविधान में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है। मोदी जी 2029 तक देश का नेतृत्व करेंगे। मोदी जी आने वाले चुनावों में भी नेतृत्व करेंगे।
 

पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा था कि भाजपा के संविधान में कहीं भी आयु को लेकर ऐसा कोई प्रावधान नहीं है। मोदी जी हमारे नेता हैं। भविष्य में भी हमारा नेतृत्व करते रहेंगे।
 

भागवत ने इस आयोजन में कही ये बात : 
 

दरअसल मोहन भागवत ने रामजन्मभूमि आंदोलन के प्रेरक दिवंगत मोरोपंत पिंगले पर लिखी पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम में ये बातें कहीं थीं। इस बयान के बाद शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत ने कहा- PM मोदी ने आडवाणी, मुरली मनोहर, जसवंत सिंह जैसे बड़े नेताओं को जबरन रिटायरमेंट दिला दिया था। अब देखते हैं क्या मोदी इसका खुद पालन करेंगे या नहीं।