संसद का मानसून सत्र की मिली मंजूर, आएंगे महत्वपूर्ण बिल
संसद के नए सत्र को लेकर दो जुलाई को बड़ा अपडेट आया है। मानसून सत्र की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मंजूर दे दी है। इस सत्र के दौरान अहम बिल आने वाले है। संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से शुरू होकर 21 अगस्त तक चलेगा। संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रिजीजू ने बुधवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कह कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सरकार के इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है कि संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से 21 अगस्त, 2025 तक आयोजित किया जाए। स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर 13 और 14 अगस्त को संसद की कोई बैठक नहीं होगी। पहले यह सत्र 12 अगस्त को समाप्त होने वाला था, लेकिन अब इसे एक सप्ताह के लिए बढ़ा दिया गया है।
आगामी मानसून सत्र आपरेशन सिंदूर के बाद का संसद का पहला सत्र होगा। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत ने आपेरशन सिंदूर चलाकर पाक में स्थिति आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया था। बता दें कि पिछला यानी संसद का बजट सत्र 31 जनवरी को शुरू हुआ था। बजट सत्र में वक्फ संशोधन विधेयक सहित महत्वपूर्ण कानूनों को पारित किया गया था।