Nagpur : बारूद बनाने की फैक्ट्री, SBL Energy Ltd में भीषण विस्फोट, 17 लोगों की मौत
Updated: Mar 1, 2026, 14:17 IST
RNE Jaipur.
महाराष्ट्र में नागपुर के राउलगांव में, एसबीएल एनर्जी लिमिटेड में एक भीषण विस्फोट में 17 लोगों की मौत हो गई है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि विस्फोट के बाद लगी आग में 18 कामगार घायल भी हुए है। राहत और बचाव के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और राज्य आपदा मोचन बल की टीम घटना-स्थल पर मौजूद हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र में हुए इस विस्फोट पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है। श्री मोदी ने प्रत्येक मृतक के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रूपये और घायलों के लिए 50-50 हजार रूपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने भी मृतकों के निकटतम परिजन के लिए पाचं-पांच लाख रूपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की है।


