Movie prime

HKRN Salary Raised: नायब सैनी ने कर्मचारियों को दिया तोहफा, बढ़ाया वेतन, अब इतनी मिलेगी सैलरी 

वेतन बढौतरी पर कर्मचारियों ने जताई खुशी 
 

हरियाणा सरकार ने एक लाख 18 हजार कर्मचारियों को वेतन बढ़ौतरी करके बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री नायब सैनी 27 जून को वेतन बढ़ौतरी के आदेश जारी कर दिए और इसके लिए बकायदा पत्र भी जारी किया है। अब इन कर्मचारियों को बढ़ा हुए वेतन एक जून 2025 से मिलना शुरू हो जाएगा। आपको बता दे कि हरियाणा सरकार की तरफ से कौशल रोजगार निगम के तहत लगे कर्मचारियों के वेतन में बढौतरी की है।

इन कर्मचारियों का पिछले साल भी सरकार ने वेतन बढ़ाया था। पिछले साल सरकार की तरफ से कौशल निगम के कर्मचारियों के वेतन में आठ प्रतिशत बढ़ाया  था, लेकिन इस बार केवल पांच प्रतिशत से ही कर्मचारियों को संतोष करना होगा। हालांकि कर्मचारी संगठनों द्वारा लगातार वेतन बढ़ाने की मांग की जा रही थी। हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के तहत काम कर रहे प्रदेश के एक लाख से अधिक कर्मचारियों की सैलरी में सरकार ने आज 5 प्रतिशत बढ़ोतरी की है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मंजूरी के बाद मानव संसाधन विभाग ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम के कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी को लेकर लेटर जारी कर दिया है। मानव संसाधन विभाग द्वारा जारी किए गए लेटर के अनुसार सरकार के वेतन बढ़ोतरी के आदेश 1 जून से लागू होंगे। प्रदेश में वर्तमान में हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के तहत तकरीबन 1.18 लाख कर्मचारी काम कर रहे हैं।

वेतन बढौतरी पर कर्मचारियों ने जताई खुशी 

आपको बता दे कि सरकार द्वारा पहले विभिन्न विभागों में ठेकेदार के माध्यम से नौकरी पर लिया था। 13 अक्टूबर 2021 को हरियाणा सरकार ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) में इन कर्मचारियों को मर्ज कर दिया था। शुक्रवार को मुख्यमंत्री नायब सैनी द्वारा वेतन बढ़ाने की घोषणा पर कौशल रोजगार निगम के तहत लगे कर्मचारियों ने खुशी जताई है। हालांकि कर्मचारियों का कहना है कि वेतन कम ही बढ़ाया है। महंगाई के अनुपात में कर्मचारियों के वेतन में ज्यादा वृद्धि होनी चाहिए थी।