Movie prime

Namo Bharat Station : दिल्ली जयपुर हाईवे के सबसे बड़े चौक पर बनेगा नमो भारत ट्रेन का भूमिगत रेलवे स्टेशन 

दिल्ली-जयपुर हाईवे से आने वाले लोगों व गुरुग्राम की साइबर सिटी के लोगों को मिलेगा सीधा लाभ 

 

दिल्ली जयपुर हाईवे को नमो भारत ट्रेन से जोड़ने के लिए सरकार की तरफ से बड़ा फैसला लिया है। इस हाईवे से आने वाले यात्रियों को नमो भारत ट्रेन में सफर करने के लिए भूमिगत रेलवे स्टेशन का निर्माण किया जाएगा। यह निर्माण दिल्ली-जयपुर हाईवे के सबसे बड़े चौकों में शामिल गुरुग्राम का शंकर चौक है।

आपको बता दे कि इस चौक के पास ही गुरुग्राम की साइबर सिटी व बड़े कारपोरेट कंपनी आफिस टावर है। ऐसे में इसके नीचे से बनने वाली टनल से नमो भारत ट्रेन फर्राटा भरते हुए नजर आएगी और साइबर सिटी में का करने वाले लोगों को नमो भारत ट्रेन में सवार होकरे के लिए भूमिगत रेलवे स्टेशन बनाया जाएगा। 

नमो भारत ट्रेन का रूट दिल्ली से राजस्थान के अलवर वाया सराय काले खां है। स्टेशन से एंविएंस माल तथा राव गजराज सिंह मार्ग की ओर निकासी और प्रवेश द्वार बनाए जाएंगे।

यहीं पर मेट्रो का नए प्रस्तावित रूट से जुड़कर यह बड़े ट्रांजिट हब के रूप में उभरेगा। नमो भारत ट्रेन चलने से साइबर सिटी के पास की संभावना है। यह स्टेशन शहर के पुराने तथा नए भाग को एक दूसरे से जोड़ेगा।

स्टेशन की डिजाइन को अंतिम रूप दिया जा चुका है। यहां पर पहले से ही प्रापर्टी के रेट बढ़े हुए हैं। नमो भारत ट्रेन चलने से प्रापर्टी के रेट और बढ़ेंगे। रेडी टू मूव कारपोरेट कार्यालयों की डिमांड बढ़ जाएगी। बता दें कि इस परियोजना को हरियाणा सरकार भी अपनी स्वीकृत देकर जरूरी वित्तीय शेयर जारी कर चुकी है।

केंद्रीय शहरी और आवासन मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि स्टेशन की डिजाइन को लेकर सहमति पहले नहीं बन रही थी, लेकिन अब अंतिम डिजायन पर सभी एजेंसी सहमत हैं। स्टेशन पूरी तरह से भूमिगत होगा और डिजाइन इस तरह से बनाई गई है कि यहां पर जाम की स्थिति नहीं रहे।

सड़क मार्ग से आने वाले लोग भी अपने वाहन को स्टेशन की पार्किंग में खड़ा कर दिल्ली या फिर बावल की ओर जाने के लिए नमो भारत ट्रेन पकड़ सकते हैं। मेट्रो सेवा लेकर गुरुग्राम के भी एक जगह से दूसरी जगह पर आ जा सकते हैं।

FROM AROUND THE WEB