Movie prime

National Highway : देश के तीन नेशनल हाईवे पर सफर होगा बिना बाधा के, केंद्र सरकार इन हाईवे को करेगी सिग्नल फ्री 

देश की राजधानी दिल्ली को जाम को कम करने व प्रदूषण स्तर को कम करने के लिए अहम फैसला लिया है। इस फैसले के अनुसार तीन प्रमुख नेशनल हाईवे को सिग्नल फ्री किया जाएगा
 

देश की राजधानी दिल्ली को जाम को कम करने व प्रदूषण स्तर को कम करने के लिए अहम फैसला लिया है। इस फैसले के अनुसार तीन प्रमुख नेशनल हाईवे को सिग्नल फ्री किया जाएगा, ताकि यहां से वाहन बिना किसी बाधा के चल सके। जिस पर काम शुरू हो चुका है। इनमें आश्रम-बदरपुर बॉर्डर (मथुरा मार्ग), महरौली-गुरुग्राम और पंजाबी बाग-टीकरी बॉर्डर मार्ग शामिल हैं।

एनएचएआई इन परियोजनाओं के तहत फ्लाईओवर और अंडरपास बनाकर इन मार्गों को सिग्नल-फ्री बना रहा है। इससे वाहन चालकों की घंटों की दूरी कुछ ही मिनटों में तय हो सकेगी। साथ की ट्रैफिक जाम की वजह से होने वाले प्रदूषण में भी कमी आएगी। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने दक्षिणी दिल्ली के सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी के पूरक प्रश्न का गुरुवार को लोकसभा में जवाब देते हुए बताया कि आश्रम से बदरपुर बॉर्डर तक ट्रैफिक जाम के कारण सवा घंटा लग जाता है।

यहां 3 फ्लाईओवर बनाए जाएंगे, ताकि लोगों को जाम में नहीं फंसना पड़े। इसी तरह महरौली गुरुग्राम रोड पर फ्लाईओवर बनाकर 1 घंटे की दूरी सिर्फ 15 मिनट में तय हो सकेगी। पंजाबी बाग-टीकरी बॉर्डर रोड पर जाम खत्म करने के लिए डीपीआर बनाई जा रही है। इस मार्ग पर फ्लाईओवर तथा एलिवेटेड रोड बनाकर डेढ़ घंटे का सफर 30 मिनट में पूरा हो सकेगा। ये सभी फ्लाईओवर सिग्नल फ्री होंगे।

गुरुग्राम-दिल्ली के बीच 5.5 किमी लंबी टनल

मल्होत्रा ने बताया कि एलिवेटेड से दिल्ली आते हुए लोग अक्सर जाम में फंस जाते हैं। इसलिए शिवमूर्ति से नेल्सन मंडेला मार्ग तक करीब 5.5 किमी लंबी टनल बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। इस पर करीब 3500 करोड़ रुपए खर्च होंगे। कालिंदी कुंज में 6 रोड एक साथ आकर मिलते हैं। मयूर विहार और नोएडा के अलावा मुंबई एक्सप्रेस-वे भी यहां मिलता है। यहां धौला कुआं की तरह का सर्कल बनाया जाएगा।

देहरादून एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण 8-10 दिन में

लोकसभा में केंद्रीय मंत्री मल्होत्रा ने बताया कि दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग और मुंबई एक्सप्रेस-वे के जरिए भी दिल्ली में ट्रैफिक जाम काम करने का प्रयास किया जा रहा है। लोकसभा में केंद्रीय मंत्री मल्होत्रा ने यह भी बताया कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण अगले 8-10 दिनों में होगा। मुंबई एक्सप्रेस-वे पर डीएनडी से फरीदाबाद तक एलिवेटेड रोड अगले 6 महीने में शुरू हो जाएगी।

FROM AROUND THE WEB