Nepal Helicopter Crash : 02 हेलिकॉप्टर टकराए, भारतीय पर्यटक की मौत, न्यूजीलैंड निवासी सहित दो घायल
Rudra News Express Desk.
Kathmandu से एक दर्दनाक खबर आई है। नेपाल के एवरेस्ट वाले क्षेत्र में दो हेलिकॉप्टर आपस में टकरा गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि इसमें एक भारतीय पर्यटक की मौत हो गई। न्यूज़ीलैंड का एक व्यक्ति और पायलट गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया है।

हादसा नेपाल के सोलुखुम्बु जिले में मंगलवार सुबह माउंट एवरेस्ट क्षेत्र के पास हुआ। यहां फेरीचे (Pheriche) हेलिपैड पर लैंडिंग के दौरान फिशटेल एयर और एयर डायनेस्टी के हेलिकॉप्टर आपस में टकरा गए।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह हादसा मंगलवार सुबह तब हुआ जब फेरीचे हेलिपैड पर दोनों हेलिकॉप्टर उतर रहे थे। उनके रोटर ब्लेड आपस में टकरा गए और दोनों हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गए।

हालांकि प्राथमिक जानकारी में किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई लेकिन बाद में बताया गया कि भारतीय पर्यटक वसंत कुमार की मौत हो गई। l न्यूजीलैंड के एक नागरिक और एक पायलट के घायल होने की भी खबर है। घायलों को हेलिकॉप्टर से काठमांडू के अस्पताल पहुंचाया गया।
नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (CAAN) और पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि लैंडिंग के दौरान दोनों हेलिकॉप्टर एक-दूसरे के इतने करीब कैसे आ गए।
कहां है फेरिचे:
यह जगह माउंट एवरेस्ट बेस कैंप की ओर जाने वाले ट्रेकिंग मार्ग का पड़ाव है। यहां पर्वतारोहियों और पर्यटकों की आवाजाही के कारण हेलिकॉप्टरों का संचालन काफी होता है।

