Movie prime

New 6 lanes Highway : हरियाणा व पंजाब की शिमला से होगी सुपरफास्ट कनेक्टिविटी, नितिन गडकरी ने नए 6 लेन की दी मंजूरी 

हरियाणा व पंजाब से शिमला की तरफ जाने वाले वाहन चालकों का सफर सुपरफास्ट होने वाला है। शिमला  की तरफ जाने वाले वाहनों के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने नए 6 लेन प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है।
 

हरियाणा व पंजाब से शिमला की तरफ जाने वाले वाहन चालकों का सफर सुपरफास्ट होने वाला है। शिमला  की तरफ जाने वाले वाहनों के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने नए 6 लेन प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है। इस प्रोजेक्ट से जहां शिमला की तरफ जाने वाले वाहन चालकों का सफर जाम रहती हो जाएगा, वहीं चंडीगढ़, मोहाली व पंचकूला में लगने वाले वाहनों के जाम से भी राहत मिलेगी।

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एनएच-205ए के अंबाला-चंडीगढ़ सेक्शन को जीरकपुर बाईपास से जोड़ने वाले 6-लेन एक्सेस-कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड के निर्माण की मंजूरी दी गई है। इस प्रोजेक्ट के लिए नितिन गडकरी की तरफ से 1,463.95 करोड़ रुपए की मंजूरी दी है।  इस प्रोजेक्ट के निर्माण के बाद प्रोजेक्ट ट्राइसिटी रिंग रोड यानी चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला के लिए काफी महत्वपूर्ण है।

इस नए 6 लेन के निर्माण के बाद इन शहरों में लगने वाले वाहनों के जाम से राहत मिल जाएगी और पंजाब व हरियाणा की तरफ से आने वाले वाहन चालक सीधे ही हिमाचल की तरफ से बिना जाम से निकल सकेंगे। 

नितिन गडकरी ने एक्स प्लेटफार्म पर दी जानकारी 

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इस नए 6 लेन प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी गई। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की तरफ से किए गए पोस्ट में लिखा गया है कि यह कॉरिडोर मोहाली, चंडीगढ़ और पंचकूला के मुख्य शहरी चौराहों पर ट्रैफिक को डायवर्ट करके भीड़ कम करेगा।

यह नया प्रोजेक्ट एनएच-44, एनएच-205ए और एनएच-152 पर ट्रैफिक के बढ़े लोड को घटना का काम होगा।  इससे हिमाचल व शिमला से इन राज्यों की बिना बाधा के कनेक्टिविटी हो जाएगी। यह प्रोजेक्ट सड़क सुरक्षा बढ़ाने, प्रदूषण कम करने और आर्थिक विकास को गति देने में मददगार साबित होगा।


 

FROM AROUND THE WEB