New Flight : भोपाल के इन राज्यों से होगी सीधी कनेक्टिविटी, नई फ्लाइट के लिए भेजा गया प्रपोजल
New Flight Bhopal : भोपाल के राजभोज इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अकेले दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, रायपुर की डायरेक्ट कनेक्टिविटी के बढ़ने की संभावना है। भोपाल एयरपोर्ट सलाहकार समिति ने इस बार पहल करते हुए यात्रियों के डिमांड वाले शहरों का मसौदा यात्री संख्या के भेजा है। कंपनियों को बताया गया है कि मप्र शासन ने हाल ही में वायबिलिटी गैफ फंडिंग योजना लागू की है।
यदि देश के अन्य शहरों के लिए भोपाल से सीधी कनेक्टिविटी मिलती है तो पर्याप्त यात्री संख्या के साथ एविएशन कंपनी को 10 से 15 लाख तक की सरकारी मदद भी मिल सकेगी। उम्मीद की जा रही है कि एयर इंडिया, एक्सप्रेस एवं इंडिगो जैसे बड़े ऑपरेटर अगले कुछ महीनों में भोपाल एयरपोर्ट से श्रीनगर, चेन्नई, केरल, देहरादून, कोलकाता, जयपुर, चंडीगढ़-जम्मू समेत अन्य बड़े शहरों के लिए प्लेन उड़ा सकते हैं।
एयरपोर्ट अथारिटी ने सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी दी है। जिसमें आरएफपी यानी रिक्वेस्ट फॉर प्रापोजल मांगे गए हैं। भोपाल विमानतल सलाहकार समित्ति के सदस्य मनोज मीक ने बताया राजा भोज एयरपोर्ट सलाहकार समिति की बैठकों में यह सुझाव मिले थे कि भोपाल से चेन्नई, कोलकाता, गोवा, जयपुर, चंडीगढ़, जम्मू, श्रीनगर, देहरादून, केरल और अन्य प्रमुख शहरों के लिए बेहतर उड़ान सेवाएं जरूरी है।
अब एमपी सरकार ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए वित्तीय प्रोत्साहन देने की पहल की है। इससे एयरलाइंस को भोपाल जैसे संभावनाशील केंद्र से जुड़ने का ठोस आधार मिलेगा।

