Movie prime

New Green Field Highway : इंदौर-उज्जैन तक बनेगा नया ग्रीन फील्ड हाईवे, इन गांवों की जमीन होगी अधिग्रहण 

इंदौर से उज्जैन तक नया ग्रीन फील्ड हाईवे का निर्माण किया जाएगा। 48 किलोमीटर लंबा बनने वाले इस ग्रीन फील्ड हाईवे के निर्माण पर करीब 2 हजार करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
 

इंदौर से उज्जैन जाने का रास्ता सुपरफास्ट होने वाला है। इंदौर से उज्जैन तक नया ग्रीन फील्ड हाईवे का निर्माण किया जाएगा। 48 किलोमीटर लंबा बनने वाले इस ग्रीन फील्ड हाईवे के निर्माण पर करीब 2 हजार करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इस ग्रीन फील्ड हाईवे के निर्माण के बाद इंदौर से उज्जैन जाने के लिए करीब आधा घंटे कम समय लगेगा और वाहन बिना किसी रुकावट के फर्राटा भरेंगे।

जहां पर हादसों में कमी आएगी और वाहन चालकों को लगने वाले लंबे जाम से भी राहत मिल जाएगी। इस हाईवे के निर्माण के लिए लंबे समय से डिमांड की जा रही थी। सड़क निर्माण पितृ पर्वत से उज्जैन के चिंतामण गणेश मंदिर तक होगा।एमपीआरडीसी की तरफ से इस नई ग्रीन फील्ड हाईवे का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए जल्द ही एमपीआरडीसी की तरफ से टेंडर की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा और औपचारिकताओं को पूरा करके जल्द ही इसकी अप्रूवल मिल जाएगी।

इस ग्रीन फील्ड हाईवे के निर्माण के लिए जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। जहां पर जिन किसानों की जमीन इस ग्रीन फील्ड हाईवे में आएगी, उनके ऊपर नोटों की बारिश होने वाली है। इसके अलावा हाईवे के निर्माण के बाद उज्जैन में महाकाल के दर्शन करने  आने वाले देश व विदेश के श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलने वाली है। 

इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड हाईवे पर 35 ब्रिज, 3 फ्लाइओवर बनाए जाएंगे

एमपीआरडीसी की के अधिकारियों की तरफ से इंदौर- उज्जैन ग्रीन फील्ड के लिए पूरा प्लान तैयार कर लिया गया है। इस ग्रीन फील्ड हाई की चौड़ाई 60 मीटर होगी। इसके अलावा सुरक्षा की दृष्टि से वाहनों पर लगाम लगाने के लिए कैमरे लगाए जाएंगे। हाईवे पर 4 पाइंट से प्रवेश किया जा सकेगा। 35 छोटे-बड़े ब्रिज और 3 बड़े फ्लाईओवर होंगे।

नए बनने वाले बायपास से इसे जोड़ा जाएगा। हाईवे की शुरुआत पितृ पर्वत से होगी। इसके बाद जंबूड़ी हप्सी, बुढ़ानिया, हातोद, सगवाल, रतनखेड़ी, बीबीखेड़ी आदि से हाईवे गुजरेगा। एमपीआरडीसी के डिवीजनल मैनेजर ग्रीन फील्ड हाईवे के लिए भोपाल से टेंडर हुए हैं। औपचारिकताओं के बाद वर्क ऑर्डर जारी होगा।
 

FROM AROUND THE WEB