New Rail Line : राजस्थान-हरियाणा के बीच में बिछेगी 191 किमी लंबी नई रेल लाइन, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी
राजस्थान से हरियाणा के बीच में नई रेल लाइन बिछाने की हरी झंडी मिली है। रेल मंत्रालय की तरफ से राजस्थान से हरियाणा के बीच में बिछने वाली नई रेल लाइन की मंजूरी दे दी है। यह रेल लाइन हरियाणा के रेवाड़ी से शुरू होकर राजस्थान के जयपुर तक लाएगी। इस नई रेल लाइन को वाया नीमराना करके निकाला जाएगा। रेलवे विभाग के अनुसार इस रेल लाइन की लंबाई 191 किलोमीटर होगी।
रेल मंत्रालय की तरफ से फाइनल लोकेशन सर्वे की मंजूरी दी दे दी है। सर्वे करने के लिए रेल मंत्रालय की तरफ से 5.73 करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया है। इस नई रेल लाइन के बिछने के बाद राजस्थान व हरियाणा के बीच में कनेक्टिविटी बढ़ जाएगी। रेलवे विभाग का सर्वे पूरा होने के बाद इसके जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा।
इस दौरान रेलवे विभाग की तरफ से हरियाणा के अधिकतर व राजस्थान के कुछ एरिया में एनसीआर के नियमानुसार जमीन का मुआवजा दिया जाएगा। इसके अलावा इस रेल लाइन को उन गांवों से निकाला जाएगा, जहां पर पहले यातायात की कनेक्टिविटी काफी कम है। ऐसे में इन गांवों की कनेक्टिविटी राजस्थान की राजधानी जयपुर व देश की राजस्थान दिल्ली से सीधी हो जाएगी।
औद्योगिक क्षेत्र को देखकर तैयार की जाएगी डीपीआर
रेल मंत्रालय की तरफ से राजस्थान के औद्योगिक क्षेत्र को बेहतर कनेक्टिविटी देने के लिए इस नई रेल लाइन को बिछाने की मंजूरी दी गई है। इस नई रेल लाइन की परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी डीपीआर को औद्योगिक क्षेत्र को ध्यान में रखकर की जाएगी। इसमें रूट का सटीक निर्धारण, संभावित स्टेशन और अन्य तकनीकी विवरण शामिल होंगे।
यह नई रेल लाइन दक्षिण हरियाणा और उत्तरी राजस्थान के बीच यात्रा को सुगम और तेज बनाएगी। इस नई रेल लाइन को बिछाने के पीछे मुख्य रूप से नीमराना को रेल कनेक्टिविटी से जोड़ना है, क्योंकि नीमराना में जापानी कंपनियों की तरफ से निवेश किया गया है। ऐसे में इन कंपनियों को माल ढुलाई में आसानी होगी। इसके अलावा इस रेल लाइन से गांवों की कनेक्टिविटी भी बड़े शहरों से होगी।
मंत्री भूपेंद्र यादव ने दी सोशल मीडिया पर दी जानकारी
हरियाणा के रेवाड़ी से जयपुर तक बिछने वाली 191 किलोमीटर नई रेल लाइन की जानकारी केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोशल मीडिया पर दी। नई रेल लाइन की मंजूरी मिलने पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया और कहा कि यह परियोजना क्षेत्रीय विकास, व्यापार और रोजगार के अवसरों के लिए एक मील का पत्थर साबित होने की उम्मीद है। अधिकारियों के अनुसार, जल्द ही सर्वे का काम शुरू होने की संभावना है।

