Movie prime

गंगा, यमुना के बाद अब गोमती नदी तट पर आरती, भादो मास की पूर्णिमा पर उपवन घाट पर मां गोमती की भव्य आरती

 

RNE Network.

उत्तरप्रदेश के वाराणसी में होने वाली गंगा घाट आरती और प्रयागराज में यमुना तट की आरती जिस तरह से विश्व भर में प्रसिद्ध है, उसी तरह अब यूपी की राजधानी लखनऊ भी अपनी सांस्कृतिक पहचान मजबूत कर रही है।
 

भादो मास की पूर्णिमा पर डालीगंज स्थित उपवन घाट पर मां गोमती की भव्य आरती का आयोजन किया गया है। इस दौरान गोमती तट श्रद्धालुओं के हर हर गोमती और जय मां गोमती के उद्घोष से गूंज उठा है। इस दौरान महंत देवयागिरी ने पितृपक्ष का महत्त्व बताते हुए कहा कि पितृपक्ष पर अपने पितरों के प्रति श्रद्धा करें। यह आरती नमस्तुते मां गोमती समिति के तत्त्वावधान में हर महीनें की पूर्णिमा को आयोजित की जाती है।