हरियाणा की स्कूलों में होगा अब गीता का पाठ, सुबह की प्रार्थना सभा मे गीता श्लोक का उच्चारण अनिवार्य किया
Jul 20, 2025, 08:15 IST
RNE Network.
' गीता ' की अनिवार्यता को लागू करने वाला हरियाणा देश का दूसरा प्रदेश बन गया है। इससे पहले उत्तराखंड राज्य भी अपने यहां की स्कूलों में गीता के पाठ को अनिवार्य कर चुका है। श्रीमद्भागवत गीता के जरिये कर्म की प्रधानता का संदेश विद्यार्थियों को देने की कोशिश है।
उत्तराखंड के बाद अब हरियाणा की सरकारी स्कूलों में भी सुबह की प्रार्थना में ' गीता श्लोक ' का उच्चारण अनिवार्य कर दिया गया है। इस बारे में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने परिपत्र जारी कर दिया है। बोर्ड का कहना है कि आने वाली पीढ़ी गीता के श्लोक के माध्यम से ज्ञान को समझे और उसे जीवन में उतारे, इसलिए गीता पाठ लागू किया गया है।