Movie prime

अमरनाथ यात्रा के पहले दिन 12, 348 श्रद्धालुओं ने दर्शन किये, दूसरा जत्था पहलगाम बेस कैम्प से गुफा के लिए जोश के साथ रवाना हुआ

 

RNE Network.

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भी अमरनाथ दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के जोश में कोई कमी नहीं आयी है। बाबा बर्फानी के जयकारे लगाते हुए भक्त अमरनाथ गुफा तक पहुंचे है। अमरनाथ यात्रा के पहले दिन 12, 348 श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किये और जयकारे लगाये। किसी भी भक्त के चेहरे पर भय का कोई चिन्ह ही नहीं था। सब भक्ति में लीन थे।
 

अमरनाथ यात्रा के लिए दूसरा जत्था पहलगाम बैस कैम्प से बाबा बर्फानी की गुफा के लिए रवाना हुआ। अमरनाथ यात्रा के लिए अब तक 3.5 लाख श्रद्धालु रजिस्ट्रेशन करा चुके है। इस बार अमरनाथ यात्रा के लिए सरकार ने कड़े सुरक्षा प्रबंध किए है।