Movie prime

ऑपरेशन सिंधु : ईरान से 290 और नागरिक भारत देश पहुंचे, अब तक 1117 भारतीय नागरिक भारत लौटे

 

RNE Network.

ईरान - इजराइल संघर्ष के बीच ऑपरेशन सिंधु के तहत अब तक कुल 1117 भारतीयों को निकाला गया है। मशहद से एक और प्लेन शनिवार रात 11.30 बजे 290 नागरिकों को लेकर भारत पहुंचा। 
इससे पहले शाम 4.30 बजे 310 नागरिकों का जत्था राजधानी पहुंचा था। वहीं 20 जून को रात 2 बैच में 407 भारतीय लौटे थे। रात 10.30 बजे की फ्लाइट में 190 कश्मीरी छात्रों समेत 290 लोगों की वापसी हुई थी। 

 

इनमें दिल्ली, हरियाणा, कर्नाटक और पश्चिमी बंगाल से भी लोग थे। देर रात 3 बजे की फ्लाइट में 117 लोग थे। 19 जून को 110 छात्र आर्मेनिया और दोहा के रास्ते भारत पहुंचे। ईरान से दिल्ली पहुंचे इन यात्रियों ने एयरपोर्ट पर वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे लगाए थे। कुछ लोग भावुक भी हुए। कुछ की आंखों में आंसू आ गए। कुछ ने जमीन पर माथा टेका।