पाक की हालत खराब, 29 प्रतिशत आबादी बेहद गरीब, 11 वर्षों के उच्चतम स्तर पर गरीबी दर, असमानता भी बढ़ी
RNE Network.
पाकिस्तान में हुए एक आधिकारिक सर्वेक्षण में वहां गरीबी की दर 11 वर्षों में सर्वाधिक 29 प्रतिशत पाई गई है। एक तिहाई आबादी यानी 7 करोड़ लोग बेहद गरीब है।
पाकिस्तान के योजना मंत्री अहसान इकबाल ने सर्वेक्षण के बाबत जानकारी दी। आय की असमानता 27 वर्षों में उच्चतम स्तर पर है। गरीबी की दर 2014 के बाद सबसे ज्यादा है, जब यह 29.5 प्रतिशत थी। असमानता भी बढ़कर 32.7 प्रतिशत हो गयी जो 1998 के बाद सबसे ज्यादा है।
सर्वेक्षण के अनुसार, ये लोग बुनियादी जरुरतो के लिए प्रति माह 8484 रुपए से कम पर जीवन यापन कर रहे है। पाकिस्तान में बीते 7 वर्षों में वास्तविक घरेलू मासिक आय 12 प्रतिशत तक घट गई है। जबकि वास्तविक खर्च में 5.4 प्रतिशत की कमी आयी है।
प्रांतवार भी गरीबी के आंकड़े सामने आए है। पंजाब प्रांत में 16.5 से बढ़कर गरीबी 23.3 प्रतिशत हो गयी है। सिंध में 24.5 से बढ़कर 32.6 प्रतिशत हो गयी है। खैबर पख्तूनख्वा में 28.7 प्रतिशत से बढ़कर 35.3 प्रतिशत हो गयी है। सबसे गरीब प्रान्त बलूचिस्तान है जहां गरीबी 42 प्रतिशत से बढ़कर 47 प्रतिशत हो गयी है।

