‘परीक्षा पे चर्चा’ : तनाव से मुक्ति का मंत्र, साढ़े चार करोड़ विद्यार्थियों, शिक्षकों व अभिभावकों का पंजीयन
Feb 6, 2026, 08:02 IST
RNE Network.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शुक्रवार को सुबह 10 बजे ' परीक्षा पे चर्चा ' करेंगे। परीक्षा के तनाव और टाइम मैनेजमेंट के बारे में पीएम के इस कार्यक्रम के लिए साढ़े चार करोड़ विद्यार्थियों, शिक्षकों व अभिभावकों ने पंजीकरण करवाया है।
परीक्षाओं से पहले प्रधानमंत्री के इस सालाना कार्यक्रम का यह नवां संस्करण होगा। कार्यक्रम में पीएम विद्यार्थियों, शिक्षकों व अभिभावकों से सीधे ऑनलाइन संवाद करेंगे और उन्हें तनाव घटाने के मंत्र के साथ प्रेरणादायी उद्बोधन देंगे। यह कार्यक्रम सीबीएसई एवं अन्य स्कूलों में ऑनलाइन व टीवी पर देखा जा सकता है।

