Movie prime

पुलिस बेड़े में शामिल होंगे 76 आरपीएस, 19 सितम्बर को होगा इन आरपीएस अधिकारियों का दीक्षांत परेड समारोह

 

RNE Network.

राजस्थान पुलिस में आरपीएस अधिकारियों की कमी दूर होगी। राज्य के पुलिस बेड़े में 76 आरपीएस अधिकारी कल 19 सितम्बर को शामिल हो रहे है। इससे महकमे में पुलिस अधिकारियों की कमी दूर होगी।
v

राजस्थान पुलिस अकादमी ( आरपीए ) में कल 19 सितम्बर को आरपीएस ( प्रोबेशनर्स ) बैच नम्बर 55 के 76 आरपीएस अधिकारियों का दीक्षांत परेड समारोह होगा। इसके बाद सभी आरपीएस अधिकारी औपचारिक रूप से पुलिस बेड़े में शामिल होंगे।
 

आरपीए परेड ग्राउंड, जयपुर में कल 19 सितम्बर को सुबह 8.30 बजे शुरू होने वाले इस समारोह में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा होंगे। मुख्यमंत्री परेड का निरीक्षण करने के बाद अधिकारियों से संवाद करेंगे।

FROM AROUND THE WEB