PM Kisan Yojana : पीएम किसान योजना में सरकार ने किया बड़ा बदलाव, बिना इस कार्ड के नहीं आएंगे पैसे
PM Kisan 23rd Installment Date: देशभर में पीएम किसान योजना का लाभ लेने वाले किसानों के लिए यह महत्वपूर्ण समाचार है। केंद्र सरकार की तरफ से पीएम किसान योजना के तहत दो-दो हजार रुपये दिए जाते है। फिलहाल केंद्र सरकार की तरफ से पीएम किसान योजना की 22 किस्त जारी की जा चुकी है और फिलहाल 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे है।
इसी बीच में सरकार की तरफ से इस योजना में महत्वपूर्ण बदलाव कर दिया है। इसके तहत किसानों को इस बदलाव से संबंधित काम करना पड़ेगा, नहीं तो उनके खाते में 23वीं किस्त आने में दिक्कत हो सकती है। अगर आप भी पीएम किसान योजना का लाभ लेते है तो आपको जल्द से जल्द अपना किसान आईडी कार्ड बनवाना होगा, वरना आपकी 23वीं किस्त के 2000 रुपये अटक सकते हैं।
पीएम किसान योजना का लाभ देश के सभी किसान ले सकते हैं। हालांकि अब इस योजना का लाभ उठाने के लिए सरकार ने कुछ राज्यों में फॉर्मर रजिस्ट्री कार्य अनिवार्य कर दी है। अगर आप उन राज्यों में आते हैं, तो आपको अपनी फॉर्मर रजिस्ट्री करवानी होगी। अगर आप पुराने किसान हैं, तो आपका कार्ड बनवा लें अगर नए किसान हैं, तो बिना फॉर्मर आईडी के आपको इस योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा।
इन 14 राज्यों में किसान आईडी बनवाना हुआ अनिवार्य
आंध्र प्रदेश
असम
बिहार
छत्तीसगढ़
गुजरात
कर्नाटक
केरल
मध्य प्रदेश
महाराष्ट्र
ओडिशा
राजस्थान
तमिलनाडु
तेलंगाना
उत्तर प्रदेश
अगर आप भी इन सभी राज्यों में से हैं और पीएम किसान योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपको किसान आईडी बनवानी होगी। इस साल 2026 की शुरुआत से ही पीएम किसान के तहत होने वाले नए पंजीकरण के लिए किसान रजिस्ट्री (किसान आईडी बनाना) अनिवार्य कर दिया है।
कब आएगी पीएम किसान की 23वीं किस्त?
पीएम किसान योजना की किस्तें हर चार महीने के अंतराल पर जारी होती हैं। जैसे 21वीं किस्त नवंबर 2025 में आई थी, फिर 22वीं मार्च 2026 में आई थी। अब ऐसे में अगली 23वीं किस्त जून-जुलाई 2026 के आसपास आने की उम्मीद है। कभी-कभी किस्तें अलग-अलग महीनों में भी आ जाती हैं।

