Movie prime

सत्यजीत रे का ढाका का पुश्तेनी घर ध्वस्त करने की तैयारी, बांग्लादेश में बना उनका यह घर 100 साल पुराना है, उसे तोड़ेंगे

 

RNE Network.

भारत के महान फिल्म मेकर सत्यजीत रे का बांग्लादेश के ढाका में स्थित पैतृक घर ध्वस्त किया जाएगा। बांग्लादेश के होरीकिशोर रे चौधरी रोड पर स्थित यह घर करीब 100 साल पुराना है। 
 

यह घर प्रतिष्ठित रे परिवार की विरासत से जुड़ा है, जिनका बांग्ला साहित्य और कला में योगदान रहा है। सत्यजीत रे के दादा उपेंद्र किशोर रे बंगाल के पुनर्जागरण के प्रमुख स्तंभो में से एक थे। पुरातत्व विभाग के अनुसार यह घर एक सदी से पहले उपेंद्र किशोर ने बनवाया था। 
 

1947 में विभाजन के बाद यह संपत्ति सरकारी स्वामित्त्व में आ गई। 1989 में इसमें मयमनसिंह चिल्ड्रन एकेडमी चलाई जा रही थी। जिला बाल कल्याण अधिकारी मोहम्मद मेहदी जमान ने कहा, यह घर 10 साल से वीरान पड़ा है। इमारत के खंडहर होने के कारण चिल्ड्रन अकेडमी की गतिविधियां किराए की जगह चल रही है। 
 

अधिकारी ने बताया कि इस स्थान पर एक भवन बनाया जाएगा। उसमें एकेडमी की गतिविधियां फिर शुरू की जाएगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह घर सालों से दयनीय स्थिति में था, इसकी छत पर दरारें पड़ गयी थी... सम्बंधित अधिकारियों ने पुरानी इमारतों के पीछे छिपे समृद्ध इतिहास की कभी परवाह नहीं की।