वंदे मातरम का अपमान बना अपराध, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने विधेयक को मंजूरी प्रदान की
Aug 12, 2026, 10:00 IST
RNE Network.
भारत के राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का अब अपमान करना महंगा पड़ेगा। इस राष्ट्र गीत को पूरा सम्मान देना हर भारतीय का दायित्त्व होगा। वंदे मातरम भी अब जन गण मन की तरह पूरा सम्मान पायेगा। राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का अपमान करना अब अपराध माना जायेगा।
संसद के मानसून सत्र में देश के गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा और राज्यसभा में ' वंदे मातरम बिल ' पेश किया था। जिसे संसद के दोनों सदनों से मंजूरी मिल गयी। संसद के दोनों सदनों से मंजूरी मिलने के बाद कल मंगलवार को महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने भी इस विधेयक को मंजूरी दे दी है। उस वजह से अब यह कानून बन गया है। राष्ट्र गीत वंदे मातरम का अपमान करना इस कानून के बनने के बाद अब अपराध माना जायेगा।

