Movie prime

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने विधेयक को दी मंजूरी, कांग्रेस का देशव्यापी विरोध

 

RNE Network.

आखिरकार मनरेगा कानून अब बदल कर ' जी राम जी ' हो गया है। इस नए विधेयक जी राम जी को लोकसभा व राज्यसभा ने पारित कर दिया था। फिर इसे महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के पास भेजा गया। राष्ट्रपति ने इस विधेयक को कल मंजूरी दे दी, अब ये विधेयक कानून बन गया है। 

जी राम जी के नाम से नये बने विधेयक में 125 दिन के काम की गारंटी दी गयी है। वहीं इस विधेयक के नाम से महात्मा गांधी के नाम को हटाने के विरोध में आज कांग्रेस देशव्यापी विरोध प्रदर्शन कर रही है। सभी जिलों में कांग्रेस आज प्रदर्शन करेगी।
 

' ये गांधी की दुबारा हत्या जैसा ':
 

वहीं कांग्रेस सांसद व पूर्व मंत्री चिदम्बरम ने मनरेगा से महात्मा गांधी के नाम को हटाने का विरोध करते हुए कहा है कि यह उनकी दुबारा हत्या जैसा काम है। उन्होंने कहा कि नेहरू - गांधी लोगों के मन मे है। कोई सरकारी आदेश उन्हें मिटा नहीं सकता।

FROM AROUND THE WEB