RudraNewsExpress_Logo

पंजाब में झकझोर देने वाली घटना : सात सप्ताह की गर्भवती पंजाबी इंफ्लुएंसर मनजीत को पेड़ से बांधकर जलाया उसे

 

RNE, NETWORK.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पंजाबी सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर मनजीत कौर के करीब 7 सप्ताह की गर्भवती होने की बात पता चली है। उसकी उम्र करीब 28 साल की थी।

पुलिस लिव इन के एंगल से भी पड़ताल कर रही है। करीब दो महीने पहले मनजीत को अगवा कर मोरिंडा के जंगल मे पेड़ से बांधकर आग लगा दी गई थी। गम्भीर रूप से झुलसी मनजीत का मोरिंडा, मोहाली और फिर पीजीआईएमइआर में इलाज चला।

26 अगस्त को मनजीत की मौत जो गयी। मनजीत की मां की शिकायत पर दो परिचितों शुबी और पिंडा के खिलाफ 27 अगस्त को अपहरण और हत्या का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है।

FROM AROUND THE WEB