साहित्य अकादमी, नई दिल्ली के राजस्थानी भाषा परामर्श मंडल का आयोजन
RNE Network.
साहित्य अकादमी, नई दिल्ली के राजस्थानी भाषा परामर्श मंडल की तरफ से राजस्थान बाल कल्याण समिति, डूंगरपुर के सहयोग से डूंगरपुर में ' राजस्थानी भक्ति परंपरा और वागड़ अंचल ' विषयक एक दिन का सिम्पोजियम आयोजित किया जा रहा है।
साहित्य अकादमी के सचिव के श्रीनिवास राव ने बताया कि इस एक दिन के परिसंवाद में वागड़ अंचल के भक्ति साहित्य पर विचार मंथन होगा, जिसमें इस अंचल सहित राजस्थानी के कई रचनाकार भाग लेंगे। पूर्वी राजस्थान में अकादमी एक लंबे अंतराल के बाद साहित्यिक आयोजन कर रही है, ये बड़ी उपलब्धि है।
परामर्श मंडल के सदस्य हर्षवर्धन सिंह राव ने बताया कि सांई पैलेस होटल, सागवाड़ा मार्ग में आयोजित होने वाले इस सिम्पोजियम के उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता कवि, आलोचक, नाटककार व राजस्थानी भाषा परामर्श मंडल के संयोजक डॉ अर्जुन देव चारण करेंगे और मुख्य अतिथि साहित्यकार उपेंद्र अणु होंगे। इस सत्र में मनोज गौड़ व अकादमी के उप सचिव देवेंद्र कुमार देवेश भाग लेंगे।
समापन सत्र की अध्यक्षता दिनेश पांचाल करेंगे और मुख्य अतिथि ज्योति पुंज होंगे। अलग अलग सत्रों में भविष्य दत्त ' भविष्य ', राजेन्द्र पांचाल, सतीश आचार्य, सुरेश सालवी, घनश्याम सिंह भाटी व रेखा खराड़ी की भागीदारी होगी।