Ram Mandir Ayodhya: ट्रस्ट की ओर से FIR, 08 गिरफ्तार, चंपतराय, अनिल मिश्रा का इस्तीफा
RNE Ayodhya.
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में कथित चढ़ावा चोरी और वित्तीय अनियमितताओं के मामले ने बड़ा मोड़ ले लिया है। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। साथ ही, मंदिर निर्माण प्रभारी गोपाल राव को भी मंदिर की व्यवस्थाओं से अलग किए जाने की जानकारी सामने आई है।
एक सप्ताह पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अयोध्या दौरे के दौरान चंपत राय को कार्यक्रम से दूर रखा गया था। तभी से उनके पद छोड़ने की अटकलें तेज थीं।
इस बीच गुरुवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य कृष्ण मोहन की शिकायत पर राम जन्मभूमि थाने में पहली एफआईआर दर्ज की गई। एफआईआर में रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू (जिसे चंपत राय का करीबी/ड्राइवर बताया गया है) समेत 8 लोगों को नामजद किया गया। शुक्रवार को सभी आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया और उन्हें अदालत में पेश किए जाने की प्रक्रिया शुरू हुई।
हालांकि, उपलब्ध आधिकारिक जानकारी के अनुसार एफआईआर में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा आरोपी के रूप में नामजद नहीं हैं। जांच अभी जारी है और पुलिस कथित वित्तीय अनियमितताओं की पूरी श्रृंखला की पड़ताल कर रही है।
खास बातें:
- चंपत राय ने महासचिव पद से इस्तीफा दिया।
- ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने भी पद छोड़ा।
- गोपाल राव को मंदिर प्रबंधन से हटाए जाने की जानकारी।
- ट्रस्ट की शिकायत पर एफआईआर दर्ज।
- चंपत राय के करीबी/ड्राइवर टिन्नू सहित 8 आरोपी गिरफ्तार।
- पुलिस और एसआईटी मामले की विस्तृत जांच में जुटी है।

