Movie prime

राम रहीम को 14वीं बार पैरोल, 40 दिन जेल से बाहर रहेंगे

 

RNE Network.

हरियाणा में डेरा सच्चा सौदा के मुखिया राम रहीम को एक बार फिर पैरोल पर जेल से छोड़ा गया है। राम रहीम को 14 वीं बार पैरोल के जरिये गिरफ्तारी के बाद से जेल से बाहर आने का मौका मिला है।
 

साध्वियों के यौन शोषण के मामले में रोहतक की सुनरिया जेल में सजा काट रहा गुरमीत राम रहीम मंगलवार को 40 दिन की पैरोल पर बाहर आया है। राम रहीम 14 वीं बार जेल से बाहर आया है। इससे पहले 9 अप्रैल को 21 दिन की फरलो पर बाहर आया था।

FROM AROUND THE WEB