Movie prime

Ration Distribution : केंद्र सरकार ने राशन वितरण के नियमों में किया बड़ा बदलाव, अब बैंक खाते में नहीं आएंगे फूड सब्सिडी के पैसे

केंद्र सरकार की तरफ से राशन वितरण के तरीकों में बड़ा बदलाव करने वाली है। नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट में रजिस्टर्ड लाभार्थियों के बैंक खातों में फूड सब्सिडी के पैसे अब सीधे ट्रांसफर नहीं होंगे।
 

केंद्र सरकार की तरफ से राशन वितरण के तरीकों में बड़ा बदलाव करने वाली है। नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट में रजिस्टर्ड लाभार्थियों के बैंक खातों में फूड सब्सिडी के पैसे अब सीधे ट्रांसफर नहीं होंगे। मोबाइल में डाउनलोड बैंक वॉलेट में पैसे आएंगे। इससे वे तय करियाना दुकानों में अनाज-दालें वगैरह खरीद सकेंगे।

फूड सब्सिडी का जो पैसा गरीब परिवारों को मिलता है, वह खातों से निकालकर किसी दूसरे काम में खर्च नहीं कर पाएंगे। चंडीगढ़ में केंद्र के इस पायलेट प्रोजेक्ट को लागू करने के लिए काम शुरू हो चुका है। करीब 2500 से ज्यादा लाभार्थियों के मोबाइल में वॉलेट डाउनलोड करवाया जा चुका है। चंडीगढ़ में पायलेट प्रोजेक्ट कामयाब होता है तो इसे पूरे देश में लागू किया जाएगा।

पैसे का मिसयूज रोकना ही मकसद

प्रोजेक्ट लागू करने के लिए पीएनबी को चुना गया है। लाभार्थियों के मोबाइल जो आधार से लिंक्ड हैं, उन्हें कन्फर्म करने के बाद बैंक वॉलेट डाउनलोड करवाया जा रहा है। चंडीगढ़ में नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट के तहत प्रायोरिटी हाउस होल्ड और अंतोदय अन्न योजना में करीब 40 हजार से ज्यादा परिवार हैं।

फूड सप्लाई एंड कंज्यूमर अफेयर्स डिपार्टमेंट की ओर से बैंक वॉलेट डाउनलोड करवाने के लिए 6 जगह स्पेशल कैंप लगाए जा रहे हैं। मनीमाजरा के कम्युनिटी सेंटर, विकास नगर, मौली जागरां, धनास, सेक्टर-26 बापूधाम और रामदरबार में कैंप लगाए जा रहे हैं। हर परिवार के मेंबर्स के हिसाब से करीब 200 रुपए प्रति सदस्य की फूड सब्सिडी दी जाती है।

इस तरह तय दुकान से सामान ले सकेंगे

जिन लाभार्थियों के मोबाइल में पीएनबी डिजिटल वॉलेट डाउनलोड कर दिया गया है, उन्हें अगले महीने की फूड सब्सिडी इसी वॉलेट में आएगी। यह एक तरह का कूपन होगा, जिसे लाभार्थी पीएनबी की तरफ से इम्पैनल्ड किए गए करियाना स्टोर में ही इस्तेमाल कर सकेंगे। डिपार्टमेंट के अफसरों के मुताबिक बैंक ने सेक्टर-26 और कुछ अन्य एरिया में करियाना स्टोर को इम्पैनल्ड किया है। यहां पर वॉलेट में आई डिजिटल करेंसी से ये लोग अनाज-दालें वगैरह खरीद सकते हैं।

चंडीगढ़ डीएफएसओ आकाश मित्तल ने बताया कि जल्द सभी लाभार्थियों को सीबीडीसी पायलेट प्रोजेक्ट से जोड़ दिया जाएगा। जिस तरह से डीबीटी में बेहतर तरीके से इनके खातों में पैसा ट्रांसफर होता था, वैसे ही इसमें इनके वॉलेट में डिजिटल करेंसी आएगी।
 

FROM AROUND THE WEB