RudraNewsExpress_Logo

Railway Job : रेलवे विभाग में लेवल 1 के 22 हजार पदों पर होगी भर्ती, इस माह जारी होगा विज्ञापन 

रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा एनटीपीसी सहित विभिन्न संवर्ग पदों पर भर्ती के विज्ञापन 2025 में जारी किए गए थे। इसमें लेवल वन पदों के लिए भी 32438 पदों पर विज्ञापन जारी किया गया था।

 

नए साल में बेरोजगारों के लिए खुश खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड जल्द ही लेवल 1 पदों के लिए विज्ञापन जारी करने की तैयारी कर रहा है। करीब 22 हजार पदों पर यह भर्ती निकलने की संभावना है। इसी माह में विज्ञापन जारी किया गया सकेगा। रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा एनटीपीसी सहित विभिन्न संवर्ग पदों पर भर्ती के विज्ञापन 2025 में जारी किए गए थे।

इसमें लेवल वन पदों के लिए भी 32438 पदों पर विज्ञापन जारी किया गया था। इस भर्ती की परीक्षा अभी चल रही है। लेवल वन पदों के लिए ही अब एक और भर्ती की तैयारी है। इस नई भर्ती के लिए अजमेर समेत सभी रेलवे भर्ती बोर्ड से डिटेल ले ली गई है।

नोडल एजेंसी रेलवे भर्ती बोर्ड भोपाल को बनाया गया है। इस महीन के तीसरे सप्ताह में इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे जा सकते हैं। रेलवे के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक भर्ती में केवल कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट प्रथम चरण ही होगा।

द्वितीय चरण की परीक्षा नहीं है। इस भर्ती में शैक्षणिक योग्यता भी कम है, ऐसे में माना जा रहा है कि आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या भी अधिक रह सकती है। पिछली बार से कम रहेंगे पदः 2024 में कुल 32 हजार 438 पदों पर भर्ती निकली थी। इस बार पदों की संख्या करीब 22 हजार बताई जा रही है। ऐसे में 10 हजार 438 पद कम रहने की संभावना है। पिछली भर्ती के लिए रेलवे को 1.70 करोड़ से अधिक आवेदन मिले थे।

आखिरी बार भर्ती जनवरी 2025 में निकली थी

लेवल-1 पदों के लिए आखिरी भर्ती 2024 की थी, जो जनवरी 2025 में निकाली गई थी। इस बार भी 2025 की यह भर्ती 2026 में ही तीसरे सप्ताह में निकालने की तैयारी की जा रही है। 2024 की भर्ती के लिए ऑन लाइन आवेदन का समय 23 जनवरी से 22 फरवरी 2025 तक था। 18 से 36 वर्ष आयु वर्ग के अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे गए थे। इस बार भी आयु सीमा यही रह सकती है।

FROM AROUND THE WEB