Rinku Singh Father Death News: पिता के निधन से क्रिकेटर पर टूटा दुखों का पहाड़
RNE, NETWORK-DELHI
T-20 वर्ल्ड कप के बीच एक ऐसी खबर आई जिसने क्रिकेट फैंस को भावुक कर दिया। भारतीय क्रिकेटर Rinku Singh के पिता खानचंद्र सिंह का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह स्टेज-4 लिवर कैंसर से जूझ रहे थे और पिछले कुछ दिनों से ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में भर्ती थे। टूर्नामेंट के बीच यह खबर सामने आने से टीम इंडिया के खेमे में भी उदासी है।

रिंकू सिंह के लिए यह समय सिर्फ एक खिलाड़ी के तौर पर नहीं, बल्कि एक बेटे के रूप में भी बेहद कठिन है। मैदान की जिम्मेदारियों और घर की चिंता के बीच वह लगातार संतुलन बनाने की कोशिश कर रहे थे। परिवार की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, रिंकू सिंह के पिता की हालत काफी समय से नाजुक थी। उन्हें ग्रेटर नोएडा के यथार्थ हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां वे वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। डॉक्टर लगातार कोशिश कर रहे थे, लेकिन बीमारी आखिरी स्टेज में पहुंच चुकी थी। अस्पताल प्रशासन ने पुष्टि करी, कि उन्होंने 27 फरवरी की सुबह करीब 5 बजे अंतिम सांस ली।

